World

यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश से होगा सामना, उत्तराखंड में होगी बर्फबारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मई शुरू होने से पहले ही यूपी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अप्रैल के अंत में भीषण गर्मी के बजाए लोगों को आधी और बारिश सामना करना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा। दिल्ली एनसीआर समेत यूपी में आज यानी 29 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम में तेज गर्मी के बजाए 2 मई तक बारिश के आसार हैं। साथ ही उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसमें 3800 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थान शामिल हैं।

अमौसी स्थित मौसम केंद्र के एक्सपर्ट अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 29 अप्रैल से लखनऊ समेत आस-पास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। 2 मई तक तेज हवा और बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के करीब रहने वाला है। वहीं शुक्रवार को लखनऊ में धूप और छांव देखने को मिली। वहीं नोएडा में मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आज से बारिश के आसार हैं। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अप्रैल के पहले हफ्ते में तेज धूप के साथ शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ था।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। वहीं चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है। इसमें साफ कहा गया है कि तीर्थयात्री मौसम का अपडेट लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button