World
आठवें राउंड तक ABVP की चारों सीटों पर बढ़त, देखिए अब तक किसे कितने वोट
दिल्ली यूनिवर्सिटी में चार साल बाद छात्र संघ (DUSU) के चुनाव शुक्रवार को हुए। इस दौरान कॉलेजों में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। आज डूसू चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। मतगणना के दौरान भी यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में 500 पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री के जवान तैनात रहेंगे। चुनावों के नतीजे आने से पहले ही कॉलेजों में अलग-अलग संगठन अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। डूसू के साथ-साथ कॉलेजों की यूनियन के चुनाव भी शुक्रवार को हुए और कई कॉलेजों में नतीजे भी आ गए। बैलेट पेपर से ये चुनाव हुए। एनएसयूआई ने बताया कि 16 कॉलेजों में उसे जीत मिली है। वहीं 6 कॉलेजों की सभी पोस्ट पर जीत का दावा एबीवीपी ने भी किया। वहीं डूसू में किसको जीत मिलेगी ये आज साफ हो जाएगा।



