World

आपके फोन में रॉकेट की स्पीड से चलेगा 5G इंटरनेट, बस इस सेटिंग को कर दें ऑन

लंबे इंतजार के बाद अब भारत में 5G सर्विस उपलब्ध हो गई हैं। लोग 5G इस्तेमाल काफी हद तक करने लगे हैं। इसकी स्पीड 4G की तुलना में काफी ज्यादा है। टेलिकॉम कंपनियां एयरटेल और जियो ये सर्विस देशभर में उपलब्ध करा रही हैं। कहा जा रहा है इस साल के अंत तक देशभर में 5G सर्विसेज उपलब्ध करा दी जाएंगी।

अगर आपके शहर में 5G सर्विस आ चुकी है और आप 5G फोन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो यहां हम आपको एक पूरी गाइड दे रहे हैं जिसके जरिए आप अपने फोन में आसानी से इस सर्विस को ऑन कर पाएंगे। इसके लिए नई सिम नहीं खरीदनी है बल्कि 4G सिम से ही काम हो जाएगा।

स्मार्टफोन में 5G को कैसे इनेबल करें:
Google Pixel या फिर स्टॉक एंड्रॉइड फोन
सबसे पहले सेटिंग्स पर जाएं। फिर Network & Internet पर जाकर SIMs पर जाएं। फिर Preferred network type सेलेक्ट करें। फिर 5G चुनें।

Samsung
Settings पर जाकर Connections पर जाएं। फिर Mobile networks सेलेक्ट करें। इसके बाद Network mode पर जाकर 5G/LTE/3G/2G (autoconnect) सेलेक्ट करें।

OnePlus
सेटिंग्स पर जाएं। फिर Wi-Fi & networks पर जाकर SIM & Network पर टैप करें। इसके बाद Preferred network type पर जाएं और 2G/3G/4G/5G (automatic) सेलेक्ट करें।

Oppo
सबसे पहले Settings पर जाएं। फिर Connection & Sharing पर जाएं। इसके बाद SIM 1 या SIM 2 पर टैप करें। फिर Preferred network type पर जाकर Select 2G/3G/4G/5G (automatic) सेलेक्ट करें।

Realme
सबसे पहले Settings पर जाएं। फिर Connection & Sharing पर जाएं। इसके बाद SIM 1 या SIM 2 पर टैप करें। फिर Preferred network type पर जाकर Select 2G/3G/4G/5G (automatic) सेलेक्ट करें।

Vivo/iQoo
Settings पर जाएं। फिर SIM 1 या SIM 2 पर टैप करें। फिर Mobile network पर जाएं। Network Mode पर जाकर 5G mode सेलेक्ट करें।

Xiaomi/Poco
सबसे पहले Settings पर जाएं। इसके बाद SIM card and mobile networks पर टैप करें। फिर Preferred network type पर जाएं और 5G पर टैप करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button