World

एक आवाज में बंदे के आसपास जमा हो जाते हैं मोहल्ले के कुत्ते, बुलाने की ‘निंजा टेक्नीक’ वायरल हो गई

जानवरों के बारे में अक्सर कहा जाता है कि अगर हम उन्हें प्यार देंगे तो वो हमें दोगुना प्यार देते हैं। यह उनकी खासियत होती है। लेकिन कुत्तों को इंसानों के साथ अनोखा कनेक्शन होता है। आजकल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप एक शख्स को देखेंगे। वो कुत्तों की ऐसी आवाज निकालता है कि खुद कुत्ते भी गच्चा खा जाते हैं।

इस वीडियो को हिमांशु राजोरिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @himanshurajoriyaa पर डाला है। वीडियो में आप देखेंगे कि वो शख्स बाइक पर जाकर बैठता है और कुत्तों के जैसी आवाज निकालता है। आवाज निकालते-निकालते ही बाइक के आसपास कुत्ते नजर आने लगते हैं। खुद हिमांशु भी उन्हें देखकर काफी खुश होते हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। लेकिन साथ ही यूजर्स मजे लेने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कॉमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है- कुत्तों को लगा होगा- ये तो हमारी बिरादरी का निकला। दूसरे यूजर ने लिखा है- उनकी गलियों में चक्कर काटते काटते कुत्ते हमारे यार हो गए, वो तो हमारी ना हो सकी हम कुत्तों के सरदार हो गए।

Dog comment

तीसरे यूजर ने लिखा है- कुत्तों ने कहा होगा- अपना ही बंदा है भाई अपना ही बंदा है। चौथे यूजर ने लिखा है- ब्रो डॉग कोड में बात कर रहे हैं। पांचवें यूजर ने लिखा है- तेरी आवाज सुनकर मेरे यहां के कुत्ते भी इक्कट्ठे हो गए।छठे यूजर ने लिखा है- पूछ रहे कि मैटर क्या हुआ है, अरजेंटली बुलाया है। बहरहाल, इस वीडियो को अब तक 2 लाख 54 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button