Jharkhand
झारखंड के जमशेदपुर में भीषण हादसा, केरला पब्लिक स्कूल के पास लगी आग

झारखंड के जमशेदपुर में बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल शहर की बर्मामाइन्स थाना के अंतर्गत केरला पब्लिक स्कूल के पास में भीषण आग लग गई. इस घटना में एक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. जानकारी के अनुसार फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दे दी गई है. आपको बता दें कि जमशेदपुर में यह पहली घटना आग आगलगी की नहीं है. इससे पहले बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया स्थित साईं मंदिर के पास रखे केवल में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई थी. उसके बाद आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई. काफी मस्कत के बाद आग से काबू पाया गया था. इसी तरह की घटना उलीडीह के टैंक रोड में भी घटी थी.



