World

श्रीकांत शर्मा, महेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, मिशन 2024 के लिए यूपी से टीम नड्‌डा में कितने चेहरे?

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारियों में जुट गई है। विभिन्न राज्यों से नेताओं को लेकर एक टीम बनाई जा रही है। लोकसभा चुनाव 2014 में पार्टी को जीत दिलाने में भूमिका निभाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से टीम का गठन किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के भी कई अरे चेहरों को शामिल किए जाने की चर्चा चल रही है। उन चेहरों में कई ऐसे नेता भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा तो हुई, लेकिन वह नजरअंदाज कर दिए गए। इन नेताओं को टीम नड्डा में शामिल कर एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की जा रही है। ऐसे नेताओं ने श्रीकांत शर्मा से लेकर सिद्धार्थनाथ सिंह तक का नाम लिया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी पुख्ता की जा रही है। भाजपा तमाम समीकरणों को साधने की कोशिश में है। पार्टी की ओर से सियासी समीकरणों को साधने की तैयारी है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में बदलाव से लेकर टीम नड्‌डा में परिवर्तन की कवायद को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा संगठन के केंद्रीय नेतृत्व में बड़े बदलाव की तैयारी है। इसको लेकर कई नाम उभर कर सामने आ रहे हैं। संगठन में जाने वाले जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें उत्तर प्रदेश से कई नाम सामने आए हैं। संगठन में लंबे समय तक काम करने वाले नेताओं की एक बार फिर टीम नड्‌डा में एंट्री होगी।

योगी सरकार में मंत्री भी होंगे शामिल

योगी सरकार में मंत्री और पूर्व मंत्रियों को भी टीम नड्‌डा में शामिल किया जाना है। इसको लेकर चर्चा का बाजार गरमा गया है। मंत्रियों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नाम की चर्चा है। उनकी संगठन में एक बार फिर वापसी हो सकती है। उनके अलावा पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह और सुरेश राणा का नाम भी लिया जा रहा है। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एमएलसी अश्विनी त्यागी को भी संगठन में स्थान मिलने की चर्चा है। यूपी के कुछ पार्टी प्रवक्ताओं और नेताओं को भी चुनावी राज्यों में अहम जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।

भाजपा में शुरू हो गई है बदलाव की कवायद

भाजपा में बदलाव की कवायद शुरू हो गई है। पार्टी की ओर से चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो गया है। माना जा रहा है कि यूपी के प्रभारी को भी बदला जा सकता है। इन तमाम चर्चाओं के बीच भाजपा के सांसदों को दिल्ली में रुकने का निर्देश दिया गया है। खासकर मंत्रियों को मिले निर्देश के बाद माना जा रहा है कि मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव हो सकता है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्‌डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद इस प्रकार की चर्चा तेज हो गई है।

संगठन में दिखाई दे सकता है अनुभव

संगठन में श्रीकांत शर्मा, महेंद्र सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की वापसी से कई चीजें साफ होती दिख रही हैं। भाजपा संगठन में काम कर चुके अनुभवी लोगों को एक बार फिर अहम जिम्मेदारी देने के मूड में है। अश्विनी त्यागी भी संगठन से जुड़े रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 7 जुलाई को दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इन बदलावों के जरिए पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को पुख्ता बनाने की कोशिश करती दिख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button