World

लुटेरी दुल्हन ने 6 साल में की 29 लोगों से शादी, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में सुहागरात पर परिवार को लूटा

सैदपुर नगर की रहने वाली एक लुटेरी दुल्हन (शादी का झासा) बनकर देश के कई राज्यों में पिछले 6 वर्षो में कई युवकों को ठग चुकी है। बताया जा रहा है कि महिला ने अब तक कुल 29 युवकों को निशाना बनाया है। ये महिला एक गिरोह चलाती थी जो फर्जी शादी कर भोले-भाले युवकों और उनके परिवार के लोगों को ठगने का काम करता था। ये गिरोह फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर अपनी पहचान छिपाकर शादी करने के इच्छुक लोगों को शिकार बनाते थे। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी सामने आई है कि युवती सुहागरात पर लूट को अंजाम देकर फरार हो जाती थी।

बीते 27 दिसंबर को एक पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद इस महिला और उसके गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। राजस्थान पुलिस ने महिला सहित चंदौली के साहिबगंज थाने में तैनात सिपाही अनुज सिंह को भी गिरफ्तार किया है। सिपाही पर आरोप है कि वह इस गिरोह की कई तरीके से मदद करता था। पुलिस में होने के कारण उसे पता चला कि महिला की ओर से संचालित गैंग का भंडाफोड़ हो गया। इसके बाद वह फरार हो गया था। इस बीच पुलिस ने उसे मुस्तफापुर से गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के बाद हुई फरार

27 दिसंबर को राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले संजय सिंह ने सैदपुर की मूल निवासी इस महिला और उसके तीन सहयोगियों में खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि वह अविवाहित था। महिला और उसके साथियों ने मिलकर संजय का आर्थिक शोषण किया। संजय ने तहरीर में बताया कि 26 दिसंबर उसने महिला से शादी की थी। शादी के बाद जब संजय विदाई कराकर महिला को ले जा रहा था। तभी रास्ते युवती अपने गैंग के सदस्य के सहयोग से संजय से लूटपाट को अंजाम देकर फरार हो गई।

कई राज्यों में वारदात अंजाम दी

पुलिस की जांच में यह भी पता लगा है कि सैदपुर की रहने वाली इस महिला की उसके माता-पिता ने करीब 6 साल पहले करीब 6 साल पहले शादी कराई थी। इसके बाद वो अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, झारखंड समेत अन्य राज्यों के अविवाहित युवकों से नकली शादी करती रही। अपने गैंग के सदस्यों के सहयोगियों के साथ इन राज्यों में जाकर वहां के अविवाहित युवकों को टारगेट करती थी। महिला गैर शादीशुदा युवकों को जाल में फंसा कर शादी के लिए तैयार करती थी। फिर ये गैंग शादी ने नाम पर मोटी रकम युवक से वसूल लेते थे। इसके बाद युवक से शादी करके यह युवती ससुराल जाती थी। वहां यह महिला ससुराल के लोगों को नींद की दवा पिला सुला देती थी, उसके बाद लूटपाट करके फरार हो जाती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button