World

अब कुछ नहीं बचा’, एकतरफा प्यार में छात्रा का मर्डर फिर आरोपी ने फेसबुक LIVE पर उठाया खौफनाक कदम

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रा निवेदिता नयन (20वर्ष) हत्याकांड के आरोपी तक जब तक पुलिस पहुंच पाती, उससे पहले ही उसने अपनी जान दे दी। निवेदिता हत्याकांड के आरोपी अंकित अहीर ने जान देने के पहले सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उसने कहा कि ये हमारी लव स्टोरी है। एक वीडियो में वह खुशी (निवेदिता) और अपने रिश्तों के बारे में बताता हुआ दिख रहा है। उसने कहा‘ … हमारे पास एक ही चीज है.. हमारा लव स्टोरी। इंसान जब हर जगह टूट जाता है ना.. उसके पास कुछ नहीं बचता.. कुछ भी नहीं। कहीं न कहीं हर इंसान ने मुझे तोड़ा।
अंकित ने वीडियो में अपनी बात कहते हुए वह बीच-बीच में सिसकता भी है। फिर कहता है कि अब… सब कुछ ठीक हो जाएगा। अब… सब कुछ… कुछ नहीं ठीक होगा। हरेक जगह से हम टूट चुके हैं…। कुछ बचा नहीं है हमारे पास… फिर जिस जगह वह बैठा होता है, वहां से उठकर दूसरे कोने में चला जाता है। फिर कहता है कि आखिरी वक्त में मैं रोना नहीं चाहता हूं, आप लोगों के पास। मैं अंदर से बहुत रोया हूं.. बहुत। अंत में चेहरे में मायूसी दिखती है। अपना चेहरा दूसरी तरफ करते हुए वीडियो बंद कर देते हैं।

अंकित ने अपनी दीदी को लाइव लोकेशन भेजा

अंकित अहीर ने अपने अंतिम फेसबुक लाइव में कहता है… दोस्तों.. मैं खुशी को मार दिया हूं और अब मैं खुद अपने आप को मार रहा हूं। हम लोकेशन भेज दिए हैं… मेरा 87 वाला नंबर चालू है और .. आम लोग इस पर कॉल कर सकते हैं। हम हपना नंबर दीदी को भेज दिए हैं.. करेंट लोकेशन। बॉय… बॉय। खुशी को मार दिए हैं और अब उसके पास ही जा रहे हैं। बताया गया है कि परिजनों और उसके कुछ दोस्तों ने उसे समझाने की भी कोशिश की। लेकिन जब तक पुलिस उसे ढूंढती हुई वहां पहुंचती, उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने फॉरेंसिंग जांच के बाद शव को रिम्स भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button