World

‘नीमा’ योगिता का ‘द केरल स्टोरी’ को प्रोपेगेंडा कहने वालों को करारा जवाब- देखने के बाद बोलें

5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ चर्चा में बनी हुई है। विरोध और बैन के बावजूद इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब एक्ट्रेस योगिता बिहानी जो कि इसमें नीमा के रोल में हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म के प्रति मिल रहे रिस्पॉन्स पर बात की है।

सुदीप्तो सेन की डायरेक्टेड ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अदा शर्मा स्टारर फिल्म को देश के कई हिस्सों में बैन कर दिया गया है, जबकि कई अन्य राज्यों ने इसे ‘टैक्स-फ्री’ घोषित कर दिया है। इस बीच, यूके में भी फिल्म की स्क्रीनिंग कथित तौर पर कैंसिल कर दी गई थी। कई लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं तो कई इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके सभी किरदारों को भी बेशुमार प्यार मिल रहा है।

अब इंडिया टुडे से खास बातचीत में ‘द केरल स्टोरी’ में नीमा का किरदार निभाने वाली योगिता ने ब्रिटेन समेत देश के अन्य राज्यो में फिल्म के बैन होने पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा, ‘ये मामले डायरेक्टर्स और मेकर्स देखते हैं। लेकिन मैं वास्तव में उम्मीद करती हूं कि कोई भी जो इस फिल्म को देखना चाहता है, हम उस राज्य-देश में रिलीज कर सकते हैं। हमें उन हिस्सों में फिल्में रिलीज करने में सक्षम होना चाहिए और मुझे उम्मीद है कि वे इसे देखने में सक्षम होंगे। मैं वास्तव में केवल आशा कर सकती हूं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button