National

कांग्रेस को तगड़ा झटका देने की तैयारी में गुलाम नबी आजाद, राजनीति में जल्द ही ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला

भारतीय राजनीति वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के बागी नेताओं के समूह जी-23 की अगुआई करने वाले गुलाम नबी आजाद कांग्रेस को तगड़ा झटका देने की तैयारी में जुट गए लगते हैं. अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान कई बड़े फैसले लेने वाले गुलाम नबी आजाद सक्रिय राजनीति में बड़ा फैसला लेने के संकेत दिए हैं. उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेकर समाज सेवा करने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि हमें समाज में बदलाव लाना है. कभी-कभी मैं सोचता हूं, और यह कोई बड़ी बात नहीं है कि अचानक आपको पता चले कि मैं संन्यास ले चुका हूं और समाज सेवा करने लगा हूं.

कभी भी संन्यास लेने का कर सकते हैं ऐलान

समाचार एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के अनुसार, रविवार को जम्मू में आयोजित एक समारोह के दौरान कहा, ‘हमें समाज में बदलाव लाना है. कभी-कभी मैं सोचता हूं, और यह कोई बड़ी बात नहीं है कि अचानक आपको पता चले कि मैं संन्यास ले चुका हूं और समाज सेवा करने लगा हूं.’ उनके इस बयान के बाद यह कयास लगने शुरू हो गए हैं कि उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेकर समाज सेवा करने के संकेत दे दिए हैं और आने वाले दिनों में वे कभी भी सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर सकते हैं.

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर साधा निशाना

इसके साथ ही, गुलाम नबी आजाद ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का हवाला देते हुए उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर निशाना भी साधा है. उन्होंने कहा कि तीन दशक से भी लंबे पाकिस्तान-प्रायोजित आंतकवाद ने जम्मू-कश्मीर के हर नागरिक को प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी विशेष धर्म से जोड़ना बिल्कुल गलत है. घाटी में 1990 के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के रिलीज होने के बाद से इसे लेकर जनता के ध्रुवीकृत विचार सामने आने के साथ ही सिनेमा हॉल में सांप्रदायिक नारेबाजी की घटनाएं भी सामने आई हैं.

Source : Prabhat Khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button