झारखंड के 26 स्कूलों में बनकर तैयार होगा किचन सेड, 19 करोड रुपए दिए सरकार ने, मेन्यू में भी होगा सुधार

पूरे झारखंड राज्य में प्रतिदिन 35 हजार स्कूलों में 32लाख बच्चों का भोजन तैयार होता है. इन बच्चों का सेहत का ख्याल रखते हुए सरकारी स्कूल जहां किचन सेड पूरी तरह से ध्वस्त है या अर्द्धनिर्मित है उन्हें दुरस्त किया जाएग. झारखंड में प्रधानमंत्री पोषण सत्य निर्माण योजना को गति दी जा रही है. राज्य भर में योजना के अंतर्गत 35490 स्कूलों में पढ़ने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता के साथ-साथ साफ-सफाई के दशा व दिशा को सुधारने सुधारे जाने की योजना भी तैयार की जा रही है. सूत्रों की माने तो पहले चरण के लिए राज्य सरकार ने किचेन शेड की व्यवस्था को सुधारने के लिए विभाग को करीब 19 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इस राशि से पूरे राज्य के 2600 स्कूलों में किचेन शेड का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है और पूरी उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में ही इस निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखा दीजाएगी.


