World

घर पहुंचा था ‘अधिकारी’, पत्नी ने पुलिस बुलाकर करवा दिया अरेस्ट, पढ़ें अजब-गजब मामला

राजस्थान के उदयपुर में सविना थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इसमें एक महिला ने अपने पति के खिलाफ चोरी करने की शिकायत कर दी। इसपर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी पति और कोई नहीं, निलंबित ग्राम विकास अधिकारी अजमल खान है। खान की पत्नी ने घर में चोरी करने का मामला दर्ज करवाया था। कहा जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। ये विवाद इतना बढ़ गया कि चोरी की शिकायत करके महिला ने अपने पति को गिरफ्तार करवा दिया।

जानकारी के अनुसार निलंबित ग्राम विकास अधिकारी अजमल खान अपनी पत्नी रानू बालोत के साथ उदयपुर के सेक्टर 12 स्थित विनायक बनगर में किराए के मकान में रहते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ महीने से चल रहा है। इसके बाद गत 22 अप्रैल 2023 को दोनों पति-पत्नी के बीच जोरदार विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी पति अजमल घर से चला गया था।

पत्नी की अनुपस्थिति में पति ने चुराया सामान?

रिपोर्ट में पीड़ित पत्नी रानू ने बताया कि 22 अप्रैल के बाद उसका पति उनके घर नहीं आया। इसके बाद से वह और उसकी बेटी अकेले रह रहे थे। इस बीच रानू किराए के मकान में ताला लगाकर किसी काम से जयपुर चली गई। तभी उसके पीछे से उसके पति अजमल खान और मकान मालिक समसुद्दीन ने उसके घर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद पति ने वहां घर में रखा हुआ सारा सामान चुरा लिया। बाद में जब पीड़िता लौटी तो उसे मामले का पता लगा। इसको लेकर उसने सिवाना पुलिस थाने में पति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया।

निलंबित चल रहा है ग्राम विकास अधिकारी अजमल खान

घटना के बाद महिला ने पुलिस थाने में पति पर चोरी का आरोप लगाते हुए सामान वापस दिलाने और पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति अजमल खान को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी अजमल खान कोटडा के मेवाड़ा का मठ में ग्राम विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत था। एक मामले के चलते निलंबित चल रहा हैं। पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता ने अपने पति अजमल पर मारपीट का भी आरोप लगाया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button