ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी के जन्मदिन पर शामिल हुए कई सितारे, दादी जया बच्चन ने किया पोती को है विश

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपने बेटी के जन्मदिन पर किया शानदार पार्टी का आयोजन। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या अब 11 साल की हो चुकी हैं । उनके 11वें जन्मदिन पर बहुत ही बेहतरीन इंतजाम किया गया। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की इकलौती संतान है आराध्या बच्चन। आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए कई सितारे।
16 नवंबर को था आराध्या बच्चन का जन्मदिन लेकिन जन्मदिन पार्टी 19 नवंबर को रखा गया। यह पार्टी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने घर पर रखा था। आराध्या बच्चन ने पहना था वाइट कलर का फ्रॉक जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। ड्रेस से मैच करता हुआ हेयर बैंड भी उन्होंने लगा रखा था। मां ऐश्वर्या राय बच्चन और पिता अभिषेक बच्चन भी वाइट आउटफिट में नजर आए। तीनो ट्रेनिंग करते नजर आए। आराध्या बच्चन की जन्मदिन की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। पार्टी में रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और बच्चों के साथ शामिल हुए। सोनाली बेंद्रे सहित कई सितारे और बच्चे पार्टी में शामिल हुए हालांकि बिग बी इस पार्टी में नहीं दिखे।



