World

शतक के करीब आकर बाबर आजम वाले मोड में आए विराट कोहली, पड़ गए लेने के देने

विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ खुलकर बैटिंंग कर रहे थे। लग रहा था कि पूर्व भारतीय कप्तान अपना 49वां शतक ठोक देंगे। गेंद उन्हें फुटबॉल की तरह दिख रही थी। शुरुआती ओवर में जूझने वाले विराट अपने मनमुताबिक शॉट खेल रहे थे। लेकिन फिर विराट से भारी गलती कर दी। ऐसी गलती जो विराट कोहली शायद ही कभी करते हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को हमेशा इसके लिए ट्रोल किया जाता है।

विराट ने आखिरी 16 गेंद पर 6 रन बनाए

विराट कोहली आसानी से रन बना रहे थे। एक समय वह 78 गेंद पर 82 रन बनाकर खेल रहे थे। उस समय गिल के 77 गेंद पर 67 रन थे। गिल ने शतक के पास जाकर गियर बदल दिया। चौके छक्के मारने लगे। दूसरी तरफ विराट स्ट्राइक भी रोटेट नहीं कर पा रहे थे। जब गिल 92 गेंद पर 92 रन बनाकर आउट हुए तो विराट के 87 गेंद पर 87 रन थे। इसके बाद विराट और स्लो हो गए। अंत में 94 गेंद पर 88 रन बनाकर वह पवेलियन लौटे। अपनी पारी के आखिरी 16 गेंद पर विराट के बल्ले से सिर्फ 6 रन निकले।

धीमी गेंद पर पहले चला दिया बल्ला

विराट कोहली को श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका ने आउट किया। मधुशंका की धीमी गेंद पर विराट कोहली ने पहले ही बल्ला चला दिया। गेंद रुककर आई और विराट के बल्ले पर लगाने के बाद शॉट कवर के हाथों में चली गई। विराट कोहली 94 गेंद पर 88 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 11 चौके शामिल थे। वह शतक से जरूर चूक गए लेकिन भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

टूर्नामेंट में 442 रन हुए

विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2023 में 442 रन हो गए हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 545 रन के साथ साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक पहले नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में विराट कोहली का स्ट्राइक रेट सबसे कम 89.47 का है। अन्य सभी ने 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button