World

बुढ़ापे में बचपने जैसी गलतियां होती हैं… केंद्रीय मंत्री शेखावत ने CM गहलोत की तारीफ करने वाली BJP MLA के लिए कह डाली बड़ी बात

राजस्थान के जोधपुर की सूरसागर भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास के बयान के बाद राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने व्यास पर बुढ़ापे का तंज कसते हुए बयान दिया है। इसमें उन्होंने विधायक सूर्यकांता व्यास की अधिक उम्र होने का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि ‘बुढ़ापा बचपन की तरह हो जाता है। इसलिए बुढ़ापे में बचपन जैसी गलतियां होना स्वाभाविक हैं।’ बता दें कि गत दिनों जोधपुर विधायक सूर्यकांता व्यास ने सीएम गहलोत की राजा महाराजाओं से तुलना करते हुए जमकर तारीफ की थी। इसके बाद सियासत में पारा चढ़ा हुआ है। वही विधायक के इस बयान के बाद बीजेपी हाईकमान ने सूर्यकांता व्यास को अपना कड़ा रुख दिखाकर इस तरह के बयान देने से बचने की नसीहत दी।

केंद्रीय मंत्री का हमला ‘बुढ़ापा बहुधा बचपन की पुनरावृत्ति होती’

जोधपुर के सूरसागर की भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास की ओर से CM गहलोत के तारीफ़ के बयान के बाद राजनीति गरमाई हुई है। विधायक व्यास के इस बयान के बाद हाईकमान ने उन्हें अपनी तीखी आंख दिखाई हैं। उधर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैलाश मेघवाल और सूर्यकांता व्यास को जमकर निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की उम्र 90 वर्ष के करीब पहुंच गई है। ऐसे में बुढ़ापा बचपन की तरह ही होता है। उन्होंने मुंशी प्रेमचंद की एक कहानी का हवाला देते हुए कहा कि बुढ़ापा बहुधा बचपन की पुनरावृत्ति होती है और बुढ़ापे में बचपन जैसी गलतियां हो जाती है।

विधायक सूर्यकांता व्यास ने क्या दिया था बयान

सीएम अशोक गहलोत ने सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास की सिफारिश पर जोधपुर में पुष्करणा समाज की कुलदेवी के मंदिर के लिए 4.75 करोड रुपए की बजट स्वीकृति जारी की। इस दौरान विधायक सूर्यकांता व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना पहले के राजा महाराजाओं से की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए ऐसा काम किया है। जो पहले के जमाने में राजा महाराजा किया करते थे। उन्होंने कहा कि पुष्करणा समाज की कुलदेवी की मूर्ति काफी ऐतिहासिक है। इसको देखने के लिए पर्यटक आते हैं। ऐसी स्थिति में यह स्थान काफी छोटा है। जिसके कारण लोगों को परेशानियां होती है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया था।

व्यास के बयान पर बीजेपी हाई कमान भी नाराज

सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास की ओर से गत दिनों सीएम अशोक गहलोत की राजा महाराजाओं से तुलना के बयान के बाद सियासत में पारा गर्म है। वहीं चुनाव के करीब होने के बीच भाजपा विधायक के इस बयान से बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ कैलाश मेघवाल ने पार्टी से निष्कासित होने के बाद बीजेपी के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। दूसरी ओर विधायक व्यास ने गहलोत की तारीफ को लेकर यह बयान दिया। इस बयान पर बीजेपी हाई कमान ने नाराजगी जताई। उन्होंने विधायक को आगामी विधानसभा चुनाव के चलते इस तरह के बयानबाजी से दूर रहने की नसीहत दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button