Crime

मिस कॉल आई अनजान नंबर से बार बार ,फिर खाते से 50 लाख निकल गए

क्राइम न्यूज दिल्ली: साइबर ठगों के द्वारा सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले शख्स के अकाउंट से ₹50 लाख निकाल लिए गए हैं .इस घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस साइबर सेल में की है, पुलिस के मुताबिक इस वारदात को जामताड़ा से अंजाम दिया गया है, आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है.

दिल्ली के सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले एक शख्स को साइबर ठगी का शिकार होना पड़ा है, बताया जा रहा है कि ठगों के द्वारा उसके अकाउंट से ₹5000000 निकाल लिए गए है. पीड़ित का कहना है उसने अपना ओटीपी नंबर किसी से भी साझा नहीं किया है, इसके बावजूद उसके अकाउंट से निकाले गए हैं दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस को बताया जा रहा है कि 13 नवंबर को उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया था उसने फोन उठाया लेकिन पीछे से कोई आवाज नहीं आ रही थी, फिर उस नंबर से उन्हें कई मिस कॉल आती है. इस दौरान उन्होंने दो से तीन बार फोन उठाया लेकिन उसकी किसी से बात नहीं हो सकी यह सिलसिला करीबन 1 घंटे तक चला ,कुछ समय बाद एक मैसेज आता है, जिसको देखकर उसके होश उड़ जाते हैं कि उनके अकाउंट से 50 लाख उड़ चुके होते हैं.

साइबर सेल के डीसीपी के मुताबिक यह पता चला है कि पीड़ित को एक opt मिला था, परंतु मोबाइल हैक हो चुका था इसलिए उन्हें यह बात नहीं पता, चल पाई ,इस तरह के साइबर ठग जनतारा से वारदात को अंजाम देते हैं .इस मामले की एफ आई आर दर्ज हो चुके हैं ,और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button