World

‘तुझे तो पीट-पीटकर मार डालना चाहिए’- डायरेक्टर के ऑफिस से उर्फी जावेद को मिली धमकी तो दर्ज हुई FIR

अपने कपड़ों और स्टेटमेंट्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद को एक बार फिर धमकियां मिल रही हैं। एक्ट्रेस को डायरेक्टर नीरज पांडे के ऑफिस से कोई धमकी दे रहा है, जिसकी शिकायत एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन में दी है और FIR भी दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ढेर सारे वीडियोज और फोटोज पोस्ट किए हैं और उसमें इस बात का खुलासा किया है। साथ ही बताया है कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब है और उन्हें आशंका है कि कहीं उन्हें कोविड-19 तो नहीं।

सोशल मीडिय सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) बीमार हालत में पुलिस स्टेशन गईं और उन्होंने FIR करवाई। बताया कि कोई उन्हें कपड़ों की चॉइस की वजह से जान से मारने और हमला करने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं, वो शख्स ये दावा भी कर रहा है कि उसके पास एक्ट्रेस के कार की नंबर प्लेट का नंबर भी है और उसके जरिए भी वो उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है।

उर्फी जावेद को मिली धमकी

उर्फी जावेद ने कहा- किसी ने मुझे नीजर पांडे के ऑफिस से कॉल किया और कहा कि वो उनका असिस्टेंट बोल रहा है। साथ ही उसने मुझे कहा कि सर मुझसे मिलना चाहते हैं तो मैंने उससे बोला कि मिलने से पहले वो मुझे प्रोजेक्ट की सारी डिटेल्स भेज दें। अब इसी पर उनके कथित असिस्टेंट भड़क गए कि मैंने नीरज पांडे की डिसरिस्पेक्ट कैसे की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button