World

इस देश ने सबसे पहले किया नए साल का स्वागत, तारीख हो गई 1 जनवरी 2024

साल 2024 आने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। जैसे-जैसे 31 दिसंबर की आधी रात करीब आएगी वैसे ही नए साल का जश्न भी बढ़ता रहेगा। फिर ठीक 10 सेकंड पहले लोग समय की उल्टी गिनती शुरू करते हुए नए साल का स्वागत करेंगे। कुछ देश अभी नए साल का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कई देशों में अभी 31 दिसंबर की सुबह हुई है। लेकिन कुछ देशों में 2024 का स्वागत हो चुका है। प्रशांत महासागर में मौजूद टापू देश किरिबाती और न्यूजीलैंड नए साल का स्वागत कर चुके हैं।

मध्य प्रशांत महासागर में अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के पूर्व में किरिबाती ने सबसे पहले नए साल का स्वागत किया। भारतीय समय के मुताबिक शाम 5:30 बजे यहां तारीख 1 जनवरी 2024 हो गई। इसके अलावा अब टोंगा, समोआ द्वीप नए साल का स्वागत करेंगें। न्यूजीलैंड में भी साल 2024 लग चुका है। कुछ ही देर में फिजी, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया नया साल मनाएंगे। लेकिन नए साल से जुड़ा इतिहास क्या है?

कब से मनाया जाता है नया साल

नए साल का जश्न मनाने की परंपरा हजारों साल पुरानी है। 153 ईसा पूर्व रोम में यह शुरू हुई। तब लोग 1 मार्च को इसे मनाते थे। 46 ईसा पूर्व में जूलियस-सीजर के सौर आधारित कैलेंडर से 1 जनवरी को यह मनाया जाने लगा। रोमन साम्राज्य में इस प्रथा को व्यापक रूप से अपनाया गया। 1582 में शुरू किए गए ग्रेगोरी कैलेंडर आने के बाद 1 जनवरी का दिन नए साल के रूप में मनाया गया। किरिबाती में नए साल का जश्न सबसे पहले मनाया गया और अब यह जश्न धीरे-धीरे पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button