States
आंसुओं के बीच पूरा हुआ दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म.
नेमरा, झारखंड: झारखंड के राजनीतिक इतिहास के एक बड़े स्तंभ.
दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म भावुक माहौल में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के प्रति अंतिम धार्मिक कर्तव्य निभाते हुए सभी रस्में पूरी कीं। पूरे गांव में शोक और सम्मान का माहौल था।
श्राद्ध के दौरान लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीब और वंचितों की आवाज को उठाया। समारोह में उपस्थित लोगों की आंखें नम थीं और माहौल श्रद्धा से भरा हुआ था।
झारखंड की राजनीति में शिबू सोरेन एक प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनका संघर्ष और सेवाभाव आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन करेगा। इस मौके पर हेमंत सोरेन ने जनता की सेवा के लिए पिता के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।


