मंच पर गुफ्तगू, पल-पल बदलते एक्सप्रेशन… 27 मिनट में पीएम मोदी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम कितनी बार लिए?
भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के दौरान पीएम मोदी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम नहीं लिए थे। ऐसे में ग्वालियर की रैली पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ खुली जीप पर सवार होकर पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी मंच पर पहुंचे हैं। मंच पर उनके साथ दांयी ओर सीएम शिवराज सिंह चौहान बैठे और बांयी तरफ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर थे। इस दौरान पीएम मोदी और शिवराज सिंह चौहान के बीच गुफ्तगू हुई है। बातचीत के दौरान कई अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिले हैं, जिसकी चर्चा हो रही है।
पीएम मोदी और शिवराज की गुफ्तगू

ग्वालियर की रैली में मंच पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और पीएम मोदी के बीच गुफ्तगू हुई है। दोनों के बीच कुछ देर तक बात होते रही है। लेकिन दोनों में क्या बात हुई है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
दिखे अलग-अलग एक्सप्रेशन




