धनबाद में बड़ी वारदात सामने आई है। एक किशोर का शव मिला है। शव लहूलुहान हालत में मिला। यह मामला धनसार थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वह ईस्ट बस्ताकोला का रहने वाला था।
परिजनों का आरोप है कि युवक को रात में बुलाकर ले जाया गया था। सुबह उसका शव मिला। परिवार ने अनिल नामक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार के अनुसार घायल होने के निशान बताते हैं कि हत्या की गई है।
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। डॉग स्क्वॉड जांच में शामिल है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इलाके में डर और गुस्सा दोनों नजर आ रहा है। पुलिस जांच जारी है।


