World
Trending

Breaking News Live: PM नरेंद्र मोदी ने ऊना-हमीरपुर रेलवे परियोजना का किया शिलान्यास

मुख्य बातें

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन के क्षेत्रों के रूस में कब्जे़ की निंदा करने वाले प्रस्ताव को अपनाया. 143 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, 5 ने इसके विरोध में वोट किया, भारत सहित 35 ने प्रस्ताव पर वोट नहीं किया.

PM नरेंद्र मोदी ने ऊना-हमीरपुर रेलवे परियोजना का किया शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना में बल्क ड्रग पार्क का उद्घाटन और ऊना-हमीरपुर रेलवे परियोजना का शिलान्यास किया.

छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, IAS अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में ईडी ने धन शोधन मामले में IAS अधिकारी समेत तीन को गिरफ्तार किया.

भारत में कोविड-19 के 2,786 नए मामले आए

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,786 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,21,319 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,509 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 12 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,847 हो गई है.

(भाषा- इनपुट)

हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा अपना फैसला

कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. यह फैसला कर्नाटक के स्कूली छात्राओं को लेकर सुनाया जाना है कि छात्राएं स्कूल और कॉलेज कैंपस के अंदर हिजाब पहन सकेंगी या नहीं.

PM मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. ऊना में प्रधानमंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री IIIT ऊना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे.

भारत जोड़ो यात्रा का 36वां दिन आज, कर्नाटक के चित्रदुर्ग में यात्रा जारी

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं. यात्रा आज अपना 36वां दिन पूरा कर रही है, आज की यात्रा चित्रदुर्ग में की जा रही है.

CBI ने FD घोटाले में दिल्ली सरकार के वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला किया दर्ज

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 223 करोड़ रुपये के सावधि जमा घोटाले के सिलसिले में दिल्ली सरकार के वन विभाग के अज्ञात अधिकारियों और बैंक ऑफ बड़ौदा के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सीबीआई ने बुधवार को यह जानकारी दी.

भारत ने 35 प्रस्ताव पर नहीं किया वोट

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन के क्षेत्रों के रूस में कब्जे़ की निंदा करने वाले प्रस्ताव को अपनाया. 143 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, 5 ने इसके विरोध में वोट किया, भारत सहित 35 ने प्रस्ताव पर वोट नहीं किया.

from prabaht khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button