झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्रम एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में रोजगार और श्रमिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी श्रमिकों का अद्यतन डाटा तैयार किया जाए। उन्होंने असंगठित और प्रवासी श्रमिकों की जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया तेज करने को कहा। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन सुविधा शुरू करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में श्रमिकों को त्वरित सहायता मिलनी चाहिए। अधिकारियों को समयबद्ध कार्य करने का निर्देश दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के पलायन को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई योजनाएं तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा। श्रमिक चौक को सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रवासी श्रमिकों की मैपिंग कर उनकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रमिक सहायता केंद्रों की स्थापना की योजना का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों तक सरकार की पहुंच मजबूत होनी चाहिए। विभाग को नियमित जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कौशल विकास के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने आईटीआई संस्थानों के उन्नयन पर जोर दिया। उन्होंने आधुनिक मशीनों और स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने उद्योगों की मांग के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने को कहा। प्रत्येक जिले में मॉडल आईटीआई विकसित करने की योजना पर बल दिया गया। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार अवसर बढ़ाने की दिशा में कार्य करने को कहा। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सफल युवाओं के अनुभव साझा किए गए। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से युवाओं का भविष्य मजबूत होगा। बैठक में कई विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



