Jharkhand
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पर्यावरण प्रेमी साइकिलिस्ट नरपत सिंह ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में पर्यावरण प्रेमी साइकिलिस्ट श्री नरपत सिंह ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। मौके पर श्री नरपत सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि वे अब तक 28 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा साइकिल चलाकर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अब तक उन्होंने देश के 27 राज्यों में लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने श्री नरपत सिंह के कार्य की सराहना की तथा उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दीं।
Source : IPRD



