Bihar

बिहार के मरीजों को बड़ी राहत, इस सरकारी अस्पताल में बढ़ाएगी बेड राज्य सरकार, घुटने का ऑपरेशन कम पैसे में होगा

पटना के राजवंशी नगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल अब 400 बेडो का हो जाएगा. इस अस्पताल में हड्डी के साथ-साथ गंभीर न्यूरो से संबंधित मरीजों का इलाज होगा. वर्तमान 106 बेडो का अस्पताल है. और 294 बेड के नए अस्पताल के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार नए निर्माण की डीपीआर डिजाइन बनाने के बाद टेंडर की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है. टोटल 6 अलग-अलग कंपनियों ने टेंडर भरा है. अगले महीने फाइनेंसियल बेड फाइनल हो जाएगी.

294 बेड बढ़ा दिए जाएंगे

एलएनजेपी हड्डी अस्पताल में फिलहाल टोटल 106 बेड हैं. इसमें 34 बेड नए ट्रामा सेंटर व बाकी बेड पुरानी बिल्डिंग में संचालित किए जा रहे हैं. वही 294 बेड बन जाने के बाद एलएनजेपी अस्पताल में टोटल 400 बेड हो जाएंगे. नई बिल्डिंग में स्पाइन और घुटने व कुल्हा प्रत्यारोपण को और विस्तार करने की तैयारी चल रही है. ताकि अधिक से अधिक मरीजों को निशुल्क लाभ मिल सके. यहां पर घुटने का प्रत्यारोपण की भी तैयारी की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button