बीजेपी नेता ने बताया कसबा उपचुनाव में पार्टी क्यों हार गई, गिनाए ये बड़े कारण

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में कांग्रेस पार्टी को भले ही निराशा हाथ लगी हो, लेकिन 5 राज्यों के उपचुनाव के नतीजों ने पार्टी का मनोबल बढ़ाया है. सबसे बड़ा उलटफेर महाराष्ट्र के पुणे जिले की कसबा सीट पर हुए उपचुनाव में देखने को मिला. यहां कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के अभेद्य गढ़ को ध्वस्त कर दिया. बीजेपी इस सीट पिछले 27 साल से जीत दर्ज करती आई थी. इस उपचुनाव में कांग्रेस के रविंद्र धंगेकर ने बीजेपी के हेमंत रसाने को हराया है.
बीजेपी नेता ने कहना है कि इस सीट पर मुकाबला बीजेपी या कांग्रेस का नहीं था, बल्कि धंगेकर और रसाने के बीच था. उन्होंने कहा, “धंगेकर को जिताने के लिए एनसीपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ने पूरी ताकत लगा दी थी. उनके बड़े-बड़े नेताओं ने प्रचार किया था. हमारे तो केवल स्टेट के नेताओं ने प्रचार किया. जो हार हुई उसे हमने कबूल की है.”



