Entertainment

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर निभाएंगी रुखसाना कौसर की भूमिका

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की पाइप लाइन में कई नए प्रोजेक्ट शामिल है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म के लिए एक बहादुर कश्मीरी लड़की रुखसाना कौसर की भूमिका में नजर आएंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर जल्द ही रुखसाना की भूमिका करती दिखेंगी ।

हालांकि फिल्म के बारे में अब तक कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। एंटरटेनमेंट पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से जानकारी दी फिल्म निर्माता रुखसाना की भूमिका निभाने के लिए एक ऐसी अभिनेत्री को चाहते थे जो स्क्रीन पर 20 वर्षीया की तरह दिखे । श्रद्धा कपूर एक बहुत ही अच्छी अभिनेत्री हैं आर्य तय है कि वह अपनी भूमिका को बहुत अच्छे से निभाएंगे इस वजह से उन्हें फिल्म में लिया गया है आपको बता दें कि फिल्म में श्रद्धा कपूर की भूमिका पूरी तरह से विपरीत है जिसे उन्होंने अपनी अधिकांश फिल्मों में चित्रित किया है।

कौन है रुखसाना कौसर ?

रुखसाना कौसर एक कश्मीरी लड़की है जो कि रातों-रात रियल लाइफ हीरो बन गई। सितंबर 2009 में लश्कर के एक आतंकवादी को मारने के बाद वह पूरी तरह चर्चा में आ गई और लोगों ने उनकी बहादुरी के लिए उनकी बहुत प्रशंसा की। इसके बाद आतंकवादियों के एक जत्थे ने रुखसाना के घर में धावा बोल दिया था लेकिन रुखसाना ने हिम्मत दिखाते हुए आतंकवादियों में से एक की एके-47 छीन ली और उसे गोली मार दी और साथ ही उसने एक अन्य आतंकवादी को घायल कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button