करिश्मा कपूर ने एश्वर्या राय बच्चन के साथ शेयर की OG फोटो, कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान

फिल्म इंडस्ट्री में कब कौन किसका दुश्मन या फिर दोस्त बन जाए, कोई नहीं जानता है. ऐसा ही वाक्य फिर से देखने को मिला है. जहां मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहली बार करिश्मा कपूर और एश्वर्या राय बच्चन को एक साथ पोज करते हुए देखा गया.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दिन कई कैट फाइट होती है, या फिर कई सेलेब्स एक दूसरे के खास दोस्त बन जाते है. ऐसा ही कुछ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में देखने को मिला. इस पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे थे, जिन्होंने सुर्खियां बटौरी. हालांकि जिसपर फैंस की निगाहें टिक गई. वह करिश्मा कपूर और एश्वर्या राय बच्चन थी. जी हां एश्वर्या जहां अभिषेक बच्चन के साथ पार्टी में पहुंची थी, वहीं करिश्मा अकेले ही अपने खास दोस्त से मिलने आई थी. इस पार्टी की कई फोटोज और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
करिश्मा ने एश्वर्या संग शेयर की फोटो
दरअसल करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तसवीर शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस को एश्वर्या राय के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है. दोनों अभिनेत्रियों के साथ माधुरी दीक्षित भी दिखाई दे रही है. करिश्मा ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “ओजी के साथ फिर से जुड़ गई.” उन्होंने अपने कैप्शन में एक हार्ट इमोजी और एक लाइटनिंग इमोजी भी जोड़ा. लाल साड़ी में करिश्मा काफी स्टनिंग लग रही थी. वहीं एश्वर्या ने गुलाबी कलर का सलवार सूट पहन रखा था.
from prabhat khabar



