World
बिहार: सेनेटरी नैपकिन बना आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाएं, हर माह हो रही 70 हजार की कमाई
सीतामढ़ी की महिलाएं सेनेटरी नैपकिन बना रही हैं। इसके माध्यम से वह खुद आत् निर्भर बनेंगी और दूसरों के लिए एक प्रेरणा बनेंगी कि विपरीत परिस्थिति में भी सकारात्मक सोच के साथ कोई काम किया जाए, तो मुकाम हासिल हो सकती है।
नाबार्ड/जीविका दीदियों की मदद
बताया गया है कि बथनाहा प्रखंड के बखरी पंचायत की चांदनी स्वयं सहायता समूह सेनेटरी नैपकिन का प्रोडक्शन कर रही हैं। समूह में 10 महिलाएं शामिल है। नाबार्ड एवं जीविका दीदियों के परस्पर सहयोग से समूह की महिलाएं सेनेटरी नैपकिन बनाने की दिशा में कदम रखी है।




