मिशन 2024 के सबसे बड़े सवाल का आज मिलेगा जवाब?दिल्ली में I.N.D.I.A की बैठक का एजेंडा जानिए
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की 14-सदस्यीय समन्वय समिति की आज पहली बैठक होने वाली है। मिशन 2024 के मद्देनजर इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज सबसे बड़े सवाल का जवाब भी मिल जाएगा। जी हां, वह है सीट शेयरिंग का मुद्दा। इस बैठक में आगे की रणनीति, सीटों के तालमेल, चुनाव अभियान कार्यक्रम और रैलियों पर चर्चा हो सकती है। NCP के प्रमुख शरद पवार के नई दिल्ली वाले घर पर यह बैठक होगी। सूत्रों ने बताया है कि सीट शेयरिंग पर आज आम सहमति बन सकती है। इससे पहले RJD के नेता मनोज झा ने बताया था कि समन्वय समिति की पहली बैठक आगे के इलेक्शन कैंपेन और जनसभा के कार्यक्रम तैयार करने पर केंद्रित होगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अगुआई वाले NDA का मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है। इससे पहले विपक्षी गठबंधन की बैठक मुंबई में हुई थी।
यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि समन्वय समिति I.N.D.I.A अलायंस की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में कार्य करेगी। ईडी के सामने पेशी के कारण समिति के सदस्य टीएमसी के अभिषेक बनर्जी बैठक में नहीं आएंगे। उनके अलावा समन्वय समिति में कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल, टीआर बालू, हेमंत सोरेन, संजय राउत, तेजस्वी यादव, राघव चड्ढा, जावेद अली खान, ललन सिंह, डी राजा, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और माकपा के एक नेता शामिल हैं।
राउत ने बताया आज क्या होगा
मुंबई में मंत्रणा, पटना में हलचल

हां, दिल्ली आने से पहले पवार ने उद्धव ठाकरे समेत कई नेताओं के साथ मुंबई में बैठक की है। उधर, बैठक से ठीक पहले जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के बयान से पटना में खलबली मच गई है। ललन सिंह ने नीतीश कुमार के सपोर्ट में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कपड़ों पर आज तक कोई दाग नहीं है। वह पूरे देश का नेतृत्व करने के लिए खड़े हैं। इसे पीएम फेस के तौर पर नीतीश को प्रोजेक्ट करने की कोशिश माना जा रहा है।



