आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दिन में एजेंसी ने संजय सिंह के आवास पर छापा मारा था। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापे मारे गए। ईडी ने पहले संजय सिंह के स्टाफ और उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ की थी। सिंह के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जबसे INDIA अलायंस बना हुआ है, तबसे प्रधानमंत्री बुरी तरह बौखलाए हुए हैं, क्योंकि उन्हें अपनी हार साफ नजर आ रही है। आज संजय सिंह को अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close
-
झारखंड गुमला में सुरक्षा बलों से मुठभेड़, तीन माओवादी ढेर.September 24, 2025



