Bihar

तेजस्वी यादव नितेश के साथ दिखे, कहा 10 लाख नौकरियों के सवाल पर तारीख तय हो जाने तो दीजिए

तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के दौरान बेरोजगारी के मुद्दे को जमकर भुनाया था. जो एक उम्मीद युवाओं में जागी थी. लेकिन सरकार उस वक्त नहीं बन पाई. क्या अब तेजस्वी की पहली प्राथमिकता नौकरी होगी. देखना तो काफी दिलचस्प होगा. नीतीश कुमार को सरकार को रोजगार के मुद्दे पर घेरने वाले तेजस्वी युवाओं के साथ मिलकर उनके बेहतर लाइफ के लिए किस तरह से काम करते हैं.

विधानसभा चुनाव में आखिरकार नीतीश कुमार ने वह काम कर दिखाया जिसके लंबे समय से अटकले लगाई जा रही थी. बीजेपी का साथ छोड़ नीतीश कुमार ने अब महागठबंधन के हो गए हैं. जेडीयू और राजद के बीच सत्ता में साझेदारी को लेकर बात बन गई है. राजद नेता तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार ने मीडिया को एक साथ मिलकर सारे सवालों के जवाब दिए. उस सवाल का जवाब साथ ही तेजस्वी ने दिया जिसका जवाब बिहार के लाखों युवा सुनना चाह रहे थे. तेजस्वी यादव ने 2020 में विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार के 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था. लेकिन तब अब तक वह सत्ता नहीं पहुंच पाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button