पीएम मोदी देवघर में बोले, हवाई चप्पल वालों को हवाई सफर कराना ही है उद्देश्य

पीएम नरेंद्र मोदी देवघर में हैं. इनके आगमन से देवघर मोदीमय हो गया है.पीएम मोदी ने कहा कि जब भी हम जनता की सेवा के लिए तत्पर होते हैं, तो बदलाव आता है. विका के लिए यही जरूरी भी है.
पीएम मोदी ने कहा कि गैस आधारित जीवन व उद्योग पुरानी तस्वीर को बदल रही है. कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं. उद्योगों को भी गति मिलेगी. सबका साथ, सबका विकास होगा. आकांक्षी जिलों पर फोकस है. इसका लाभ झारखंड के जिलों को मिल रहा है. 18 हजार गांवों में आजादी के बाद बिजली मिली.
पीएम मोदी ने कहा कि हवाई चप्पल फहनने वालों को भी हवाई सफर कराना उनकी प्राथमिकता है. उड़ान योजना का यही उद्देश्य है. ऐसे कई थे, जिन्होंने पहली बार एयरपोर्ट देखा और हवाई सफर किया. देवघर से कोलकाता की हवाई शुरू हो गयी है. दिल्ली समेत अन्य शहरों के लिए भी सेवाएं जल्द शुरू होंगी.


