National
श्रीलंका में फिर बड़े हमले को अंजाम दे सकता है लाइट ! अब होगी भारतीय मीडिया में आई इन रिपोर्ट्स की जांच

श्रीलंका, भारतीय मीडिया में आई उन खबरों की जांच करेगा जिनमें कहा गया था कि LTTE 18 मई को देश में बड़े हमले को अंजाम दे सकता है। हालांकि भारतीय मीडिया में इस बात की आशंका जताए जाने के बाद श्रीलंका में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है। इस खतरे की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। भारतीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक LTTE ने मुल्लिवैकल दिवस पर इस हमले को अंजाम देने की आशंका जताई है। बता दें कि 18 मई 2009 को ही श्रीलंका की सेना ने LTTE के प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को ढ़ेर किया गया था।
SOURCE-DAINIK JAGRAN



