World

‘अपनी मम्मी से पूछ…’, ऑनलाइन क्लास के दौरान स्टूडेंट ने पूछा भद्दा सवाल, महिला टीचर का जवाब वायरल

इंटरनेट ने हमारी जिंदगी को काफी आसामन बनाया है। महामारी के दौरान जब हम घरों में कैद हो गए थे तो इसी टेक्नोलॉजी की बदौलत बहुत से लोगों ने अपने दफ्तर के काम किए और छात्रों की पढ़ाई भी ऑनलाइन हुई। हालांकि, अब ऑनलाइन पढ़ाई काफी आम है। लेकिन इस दौरान कुछ स्टूडेंट ऐसे होते हैं जो सिर्फ ऑनलाइन क्लास में मौज लेने का काम करते हैं।

bacha kaise hota hai practical karke dikhao student ask question to female teacher during online class biology teacher reply goes viral watch video

हाल ही, एक टीचर ने इंस्टाग्राम पर अपने 4 साल के ऑनलाइन पढ़ाने के एक्सपीरियंस से जुड़े किस्से शेयर किया। साथ ही, एक क्लिप भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे कुछ स्टूडेंट अपनी सीमा से बाहर निकल जाते हैं। वह क्लास में पढ़ने नहीं बल्कि बेहूदगी करने आते हैं। उनका अन्य महिला टीचरों से अनुरोध के की ऐसे स्टूडेंस को नजरअंदाज ना करें बल्कि उन्हें अच्छे से जवाब दें। और हां, उनका एक ऐसा ही जवाब इंटरनेट पर चर्चा में हैं।

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में क्या है?

इस वीडियो में महिला टीचर अपने स्टूडेंट के सवाल का जवाब देती नजर आ रही है। दरअसल, स्टूडेंट उनसे पूछता है कि बच्चा पैदा कैसे होता है मैम? प्रैक्टिकल कर दो…। इसके जवाब में मैम बोलती हैं- मम्मी से करवा ले। मम्मी ने तो किया है। देख बेटा मेरी तो शादी नहीं हुई। मुझे तो प्रैक्टिकल नॉलेज है नहीं। मम्मी ने कर रखा है। मम्मी से पूछ।

अगर आप किसी की बहन, बेटी या मां पर कमेंट करते हैं, अपनों को लेकर भी यही कल्पना करो। बच्चे हो, पांच साल बड़ी हूं तुमसे। एमबीबीएस खत्म होने वाला है मेरा। तुम्हारा नीट होने से पहले मैं डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस कर रही होऊंगी। मैं ये सब नहीं सुन सकती।

इस क्लिप को अबतक 4 लाख 91 हजार लाइक्स और 10.5 मिलियन (1 करोड़ से ज्यादा) व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम लोगों ने महिला टीचर का समर्थन किया है। हालांकि, कुछ लोगों ने कहा कि आप टीचर हैं आपको बच्चों को समझाने के बेहतर तरीके निकलाने चाहिए। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में जरूर लिखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button