World

बिहार पुलिस भर्ती 2023: वर्दी की चाहत बहुत जल्द होगी पूरी, 26 हजार पदों पर वैकेंसी, अभी से शुरू करें तैयारी

पटना: अगर बिहार पुलिस का वर्दी पहनने की चाहत रखते/रखती हैं तो बहुत जल्द आपकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। बिहार में 21 हजार 391 पदों पर पुलिसकर्मियों की बहाली होगी। इसे लेकर नवंबर में परीक्षा होने का अनुमान है। इसके साथ ही दारोगा के लिए 1288 पदों पर भी नियुक्ति होगी। स्टेनो एसआई के 194 पदों पर बहाली होगी। सिपाही और दारोगा चयन पर्षद की ओर से दो फेज में बहाली की जाएगी।

बिहार पुलिस में बंपर बहाली

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से आगामी सिपाही और दारोगा भर्ती के बारे में जानकारी दी गई। ADG मुख्यालय जेएस गंगवार ने बताया कि बिहार पुलिस में बंपर बहाली होने जा रही है। 12वीं पास 21391 सिपाहियों की सीधी बहाली होगी। यही नहीं, मई महीने में 1288 दारोगा की भी बहाली होने जा रही है। बहाली प्रक्रिया के लिए प्रॉसेस शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि विशेष जानकारी विज्ञापन के जरिए चयन परिषद की ओर से दी जाएगी।

‘मुझे पुलिस मैनुअल की जानकारी है’

वहीं, ADG मुख्यालय जेएस गंगवार ने एक चौंकाने वाला बयान भी दिया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘मुझे पुलिस मैनुअल की जानकारी है। जेल मैनुअल की जानकारी नहीं है।’ दरअसल, वो पुलिस की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दे रहे थे, इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे हाल ही आनंद मोहन की रिहाई को लेकर जेल मैनुअल से संबंधित सवाल पूछ दिया। जिसके बाद ADG गंगवार ने इस तरह का चौंकाने वाला बयान दे दिया। जबकि, प्रशासनिक अमले से जुड़े हर एक बड़े अधिकारी को इस बारे में शायद ही जानकारी नहीं होगी।

बेगूसराय एनकाउंटर पर भी बोले गंगवार

जेएस गंगवार बताया कि बेगूसराय में STF के साथ मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी कुख्यात विवेक कुमार उर्फ बटोहिया का एनकाउंटर किया गया। एनकाउंटर के बाद जिन लोगों से पुलिस के साथ झड़प हुई, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। प्राथमिकी भी दर्ज की गई है, बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button