National
प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दे रहीं थीं धरना

दिल्ली में महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने हिरासत में लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ”हम महंगाई और बेरोजगारी पर आवाज उठाना चाहते हैं। ये सरकार नौजवानों के भविष्य को बिगाड़ने का काम कर रही है। आज देश में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर हम आवाज उठाना चाहते हैं लेकिन हमें निशाने पर ले रहे हैं।”
Source:Prabhat Khabar



