World

सलमान खान के खिलाफ 2019 मामला खारिज, कोर्ट ने कहा- उत्पीड़न इसलिए न हो क्योंकि आरोपी सेलेब है

साल 2019 सलमान खान के लिए बेहद खराब था। या यूं कह लें कि वो अब तक एक मामले में दोषी बने हुए हैं जो एक पत्रकार ने उनके खिलाफ दायर किया था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2019 में एक पत्रकार की दायर की गई धमकी की शिकायत पर फैसला सुनाया है। ये मामला सलमान खान के खिलाफ दर्ज किया गया था और कहा गया था कि सलमान खान पत्रकार को धमकी दी है और मारपीट भी की है। कोर्ट ने इस आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने का आदेश दिया है और अपने आदेश में कहा है कि न्यायिक प्रक्रिया को जबरन उत्पीड़न नहीं बनाना चाहिए। न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने 30 मार्च को सलमान खान पर दायर की गई कार्यवाही और प्रक्रिया को रद्द कर दिया।आदेश में कहा गया है- न्यायिक प्रक्रिया को केवल इसलिए अनावश्यक उत्पीड़न नहीं बनाना चाहिए क्योंकि आरोपी एक फेमस हस्ती है और कानून की प्रक्रिया का पालन किए बिना उसे एक शिकायतकर्ता के हाथों उत्पीड़न नहीं सहने दिया जाएगा। जिसने अपने बदले को शांत करने के लिए मामले को हवा दी और यह मान लिया कि सलमान खान (Salman Khan) ने उनका अपमान किया है। नयायधीश ने कहा- यह एक अलग तरह का मामला था जहां सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड शेख के खिलाफ कार्यवाही करना किसी दुरुपयोग से कम नहीं है। न्यायमूर्ति डांगरे ने फैसले में यह भी कहा कि इस कार्रवाई को जारी रखने का परिणाम घोर अन्याय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button