इंडिया की पूर्व 4 आर्मी चीफ नेपाल में, एम एम नरवने भी आज पहुंचेंगे, जाने क्यों?

भारतीय सेना के पूर्व 4 सेना प्रमुख शनिवार को नेपाली सेना के 260 स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए शुक्रवार को नेपाल पहुंच चुके हैं. राष्ट्रीय समाचार नेपाल की एजेंसी एस एस ने बताया कि पूर्व प्रमुख जनरल विश्वनाथ शर्मा, जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह, जनरल दीपक कपूर और जनरल दलबीर सिंह सुहाग काठमांडू में है.
नेपाली सेना ने कहा कि पूर्व थल सेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे यहां शनिवार को यानी आज पहुंचेंगे. नेपाल के राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की उपस्थिति में शनिवार को सेना मंडप टुंडी खेल में आयोजित होने वाले मुख्य सेना दिवस समारोह में गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे.
नेपाल के सेना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे
सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि वे बीर स्मारक में एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. पूर्व सेना प्रमुख 19 फरवरी को सेना मुख्यालय में नेपाल के थल सेनाध्यक्ष प्रभु राम शर्मा और अपने समकक्षों से मिलेंगे, जहां वे महाशिवरात्रि और सेना दिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.



