Tech

240 दिनों के स्टैंडबाय वाले Lyne Coolpods भारत में हुए लॉन्च: कीमत और फीचर्स

Lyne ने भारत में अपने Coolpods ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स (TWS) की रेंज लॉन्च कर दी है।

इनमें से सबसे अहम खासियत है Lyne Coolpods 39 की, जो कि एक बार चार्ज करने पर 240 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करती है। इतना ही नहीं, यह रेंज किफायती भी है, जिसकी शुरुआती कीमत रु 2,399 है।

Lyne Coolpods चार मॉडलों – Coolpods 27, Coolpods 37, Coolpods 38 और Coolpods 39 में आते हैं। Coolpods 27 को छोड़कर, सभी मॉडलों में वाटर रेसिस्टेंस फीचर दिया गया है। Coolpods 27 में IPX4 रेटिंग के साथ स्वेट रेसिस्टेंस है, जबकि Coolpods 37 और Coolpods 38 में IPX3 रेटिंग के साथ वाटर रेसिस्टेंस है। Coolpods 39 ही एक मात्र ऐसा मॉडल है जो Active Noise Cancellation (ANC) फीचर के साथ आता है।

Lyne Coolpods 10mm ड्राइवर्स और Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इनमें म्यूजिक प्लेबैक, कॉल और वॉयस असिस्टेंट एक्टिवेशन के लिए टच कंट्रोल भी हैं। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ मिलकर ये ईयरफोन्स कुल 32 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं (मॉडल के आधार पर अलग-अलग हो सकता है)।

Lyne Coolpods की कीमत की बात करें तो Coolpods 27 की कीमत रु 2,399, Coolpods 37 और Coolpods 38 की कीमत रु 3,299 और Coolpods 39 की कीमत रु 3,999 है। ये सभी मॉडल ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button