Cricket

पूर्व क्रिकेटर केएल राहुल की फार्म हाउस को लेकर आपस में भिड़े, किसने क्या कहा जानिए!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में 2 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. भारतीय टीम ने दोनों ही मैचों में शानदार प्रदर्शन करते जीत दर्ज की है. हालांकि मुकाबले जीतने के बाद भी भारतीय टीम के लिए एक बड़ी परेशानी केएल राहुल का फार्म बनी हुई है. दरअसल केएल राहुल अब तक सीरीज में बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. वही उनके फन को लेकर भारत के कई पूर्व क्रिकेटर ने उन पर निशाना साधा है तो कई ने केएल राहुल का समर्थन किया है. ऐसे में हम आपको आज बताएंगे कि किन पूर्व खिलाड़ियों ने राहुल के लिए क्या कहा है.

केएल राहुल के खराब फार्म को लेकर वेकटेस प्रसाद ने 18 फरवरी को ट्वीट कर उन पर निशाना साधा था. वेकी ने अपने ट्वीट में कहा था कि मैं केएल राहुल की काबिलियत और क्षमता का सम्मान करता हूं. लेकिन दुख के साथ मुझे यह कहना पड़ रहा है. कि उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 साल बिताने और 46 टेस्ट मैचों में सिर्फ 34 का औसत होना काफी औसत प्रदर्शन है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button