World
Asian Games day 10 LIVE updates: भाला फेंक में अनु रानी ने रचा इतिहास, भारत के खाते में एक और गोल्ड
- 07:13 PM,Oct 03 2023बॉक्सिंग में नरेंदर को ब्रॉन्जभारत के बॉक्सर नरेंदर पुरुष +92 किग्रा कैटेगरी में सेमीफाइनल मुकाबला हार गए। उन्हें कजाकिस्तान के कामशयबेक ने हराया। इस हार के बाद नरेंदर को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
- 06:45 PM,Oct 03 2023Athletics: अनु रानी ने भाला फेंक में जीता गोल्डभारत के एशियन गेम्स में 15 गोल्ड मेडल हो गए हैं। महिलाओं की भाला फेंक इवेंट में अनु रानी ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 62.92 का बेस्ट थ्रो किया। यह उनका सीजन बेस्ट प्रदर्शन भी है। श्रीलंका को इस इवेंट में सिल्वर और चीन को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
- 06:23 PM,Oct 03 2023Athletics: तेजस्विन शंकर को डेकाथलॉन में सिल्वरAthletics: भारत को एथलेटिक्स में एक और मेडल मिल गया है। तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में देश के लिए यह मेडल जीता है। डेकाथलॉन का आखिरी इवेंट 800 मीटर रेस था। इसमें वह चौथे नंबर पर रहे। चीन ने इसमें गोल्ड मेडल जीता। पुरुष के डेकाथलॉन में यह भारत का 1974 के बाद पहला मेडल है। आखिरी बार विजय सिंह चौहान ने इस इवेंट में मेडल पर कब्जा जमाया था। 7666 पॉइंट के साथ तेजस्विन ने नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
- 06:10 PM,Oct 03 2023Athletics: ट्रिपल जंप में चित्रवेल को ब्रॉन्जप्रवीण चित्रवेल ने पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 16.68 मीटर की अपनी पहली छलांग के साथ तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे। अबूबकर 16.62 मीटर की छलांग के साथ चौथे स्थान पर रहे। इस इवेंट में चीन ने गोल्ड और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
- 06:03 PM,Oct 03 2023Athletics: 800 मीटर रेस में मोहम्मद अफसल को सिल्वरAthletics: एथलेटिक्स में भारत को लगातार मेडल मिल रहे हैं। 800 मीटर रेस में भारत को सिल्वर मेडल मिल गया है। मोहम्मद अफसल ने देश के लिए यह मेडल जीता। उन्होंने 1:48.43 में रेस पूरी की। भारत के ही कृष्ण कुमार पांचवें स्थान पर रहे।



