उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में रहने से इनकार कर दिया है।
बीजेपी ने इस बंगले को ‘शीश महल’ करार दिया था और उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। केजरीवाल 2015 से अक्टूबर 2024 तक इस बंगले में रहे थे।
फिलहाल, रेखा गुप्ता के लिए स्थायी सरकारी आवास तय नहीं हुआ है। अभी वह अपने निजी आवास शालीमार बाग में रह रही हैं और दिल्ली सचिवालय में बैठकें कर रही हैं।
बीजेपी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उनकी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री शीश महल में नहीं रहेंगे। अब गुप्ता ने भी साफ कर दिया है कि वह विवादित बंगले में नहीं जाएंगी।



