World

एक खराब शॉट और सबकुछ खत्म, रोहित-रोहित के नाम से गूंजते स्टेडिम में पसरा सन्नाटा, जब शतक से चूके हिटमैन

खचाखच भरा लखनऊ का एकाना स्टेडियम रोहित शर्मा के 32वें शतक का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। 87 रन पर खेल रहे हिटमैन सेंचुरी से सिर्फ 13 रन ही दूर थे। यह उनका वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड आठवां शतक होता। सिर्फ रोहित ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के लिए भी ये शतक बेहद जरूरी था। तभी तो मुश्किल में खड़ी टीम इंग्लैंड के सामने सम्मानजनक स्कोर बना पाती। मगर एक खराब शॉट ने सबकुछ खत्म कर दिया। स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया।

वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा

  • 0(6) VS ऑस्ट्रेलिया
  • 131(84) VS अफगानिस्तान
  • 86(63)VS पाकिस्तान
  • 48(40) VS बांग्लादेश
  • 46(40) VS न्यूजीलैंड
  • 87(101) VS इंग्लैंड

एक खराब शॉट और सब खत्म
37वें ओवर की पांचवीं बॉल को रोहित बाउंड्री के पार भेजना चाहते थे, लेकिन भारतीय कप्तान आदिल रशीद की गुगली को पढ़ नहीं पाए। रोहित ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर हवाई फायर किया। ये मिसहिट था क्योंकि वह शॉट टाइम नहीं कर पाए थे। बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल हवा में गई, जिसे भागकर स्लाइड लगाते हुए लियाम लिविंगस्टन ने बखूबी लपक लिया। इस शानदार कैच को लेने के चक्कर में लिविंगस्टोन अपना घुटना भी इंजर्ड करवा बैठे। जिसे अंदाज में उन्होंने स्लाइड लगाई, ये खतरनाक भी हो सकता था। मगर विकेट भी तो बड़ा था। भारत का सबसे बड़ा विकेट। हिटमैन रोहित शर्मा का विकेट।

शानदार कैच और स्टेडियम में मातम
ये जीत की चाबी थी! तभी तो लिविंगस्टोन ने अपना सबकुछ झोंक दिया। चेहरे पर कैच लेने की खुशी के साथ घुटने का दर्द भी साफ झलक रहा था। इंग्लैंड फील्डर दर्द से बिलबिला रहा था। इधर मदद के लिए फिजियो खुशी-खुशी मैदान की ओर भागा तो उधर रोहित शर्मा निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने। कुछ देर पहले जो मैदान गुलजार था, अब वहां मातम पसरा था। ब्लू जर्सी पहने हजारों लोग मायूस थे, उनका कप्तान पवेलियन लौट चुका था और भारत का स्कोर 164 रन पर अपना पांचवां विकेट गंवा चुका था। बाद में सूर्यकुमार यादव ने अच्छे शॉट्स लगाए और भारत निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 229 रन ही बना पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button