World

हलाल मीट क्या होता है, सर्टिफिकेट कौन बांटता है… लखनऊ में टेरर फंडिंग के क्यों लगे आरोप

आपने शायद दो शब्द कहीं लिखे या खबरों में जरूर सुने होंगे- हलाल सर्टिफिकेट। इस बार यूपी में यह विवादों में है। लखनऊ में धर्म विशेष के ग्राहकों को हलाल प्रमाण पत्र देकर बिक्री बढ़ाने के लिए लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ कथित रूप से खिलवाड़ करने की बातें हो रही हैं। एक कंपनी और कुछ अन्य संगठनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हजरतगंज थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक षड्यंत्र का अपराध), 153ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्यता को बढ़ावा देने), 298 (धार्मिक भावनाएं आहत करने के इरादे से शब्द आदि कहना), 384 (फिरौती), 420 (धोखाधड़ी), 471 (फर्जी दस्तावेज को असली जैसा उपयोग करना) और 505 (लोगों को बेवकूफ बनाने वाले बयान) के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, जमीयत उलेमा हिंद हलाल ट्रस्ट दिल्ली, हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया मुंबई, जमीयत उलेमा महाराष्ट्र मुंबई के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि ये कंपनियां और संगठन न केवल मुनाफे के लिए बल्कि सामाजिक वैमनस्यता बढ़ाते हुए फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर रहे हैं और हलाल प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं।

आतंकी फंडिंग का सवाल क्यों?
शिकायतकर्ता ने कहा है कि जिन कंपनियों के पास हलाल प्रमाण पत्र नहीं हैं, उनके उत्पादों की बिक्री घटाने के प्रयास के तहत ऐसा किया जा रहा है, जो अवैध है। आशंका है कि इस अवैध कमाई से आतंकवादी संगठनों और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को फंडिंग की जा रही है। हलाल सर्टिफिकेट में आतंकी फंडिंग की बात आने से आपके मन में सवाल उठ सकता है कि यह होता क्या है? बहुत से लोग बिना चेक किए कि यह हलाल है या नहीं, शॉपिंग करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि हलाल प्रमाण पत्र क्या होता है और यह सोचकर कौन खरीदारी करता है।

हलाल क्या होता है?
हलाल अरबी का शब्द है जिसका मतलब जायज़ होता है। इसके उलट हराम होता है यानी वह चीज जो निषिद्ध हो। हलाल उपभोग के लिए केवल जानवरों को मारने के समय ही लागू नहीं होता है बल्कि यह उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया पर भी लागू होता है जिससे वह इस्लामी मान्यताओं के अनुकूल हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button