राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने किया फलदार पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर खूँटी जिला युवा कांग्रेस द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन के निर्देशन में बिरसा कॉलेज परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर हरित भारत और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव नवाज़ अंसारी ने की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन सामाजिक न्याय, युवाओं के सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और आमजन के हितों के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए फलदार पौधों का रोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पौधारोपण जैसे प्रयास समाज को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में जिला सचिव मो. साजिद आलम, जिला उपाध्यक्ष संजीत नायक, जिला उपाध्यक्ष उस्मान ख़ान, मीडिया प्रभारी अनमोल धन, जिला सचिव विष्णु, महासचिव बाहा मुंडा, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव कंसारी, आदिल (गोकुल) सहित युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राहुल गांधी के विचारों, उनके संघर्ष और युवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ हुआ।



