World

सगाई कर एक-दूजे के हुए परिणीति और राघव, बाहों में खोए सामने आईं फोटोज

बॉलीवुड की बबली गर्ल परिणीति चोपड़ा शनिवार, 13 मई 2023 को सगाई कर रही हैं। राष्‍ट्रीय दिल्‍ली के कपूरथला हाउस में शाम 8 बजे सगाई समारोह है। यह इंडिया गेट के निकट है। इस समारोह में सिनेमा और राजनीति की दुनिया से करीब 100 मेहमान श‍िरकत करने वाले हैं। लंदन से परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी शनिवार को दिल्‍ली पहुंच चुकी हैं। करण जौहर और मनीष मल्‍होत्रा भी दिल्‍ली पहुंचने वाले हैं। परिणीति और राघव की डेटिंग की खबरें बीते कुछ महीनों से लगातार चल रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन उन्‍हें लगातार कभी लंच तो कभी साथ में डिनर करते हुए देखा गया। इसके अलावा दोनों आईपीएल मैच भी साथ में एंजॉय करते हुए नजर आए थे। परिणीति अपने हमदम राघव चंड्ढा के साथ 9 मई को ही दिल्‍ली पहुंच चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button