National

दिल्ली में कोहरा और शीतलहर ही नहीं बल्कि तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले भी दिखे

दिल्ली में शीतलहर के साथ पाला भी पढ़ रहा है. जिसके कारण ठंड काफी बढ़ा हुआ है. बसंत कुंज इलाके में बर्फ की तरह पेड़ों की पत्तियों और झाड़ियों पर सफेद परत जमी दिखाई दे रही है. मौसम विभाग ने इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में ठंड के साथ बारिश और ओले पड़ने की भी संभावना व्यक्त की है. दिल्ली में IMD के मुताबिक तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होगी

हर साल आमतौर की तरह मकर सक्रांति के बाद सर्दी कम होने लगती है. लेकिन इस साल का तो बात ही कुछ और है. इस बार पारा और कोहरा दोनों अपने जिद पर अड़ गए हैं. पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सर्दी के सितम के आगे लोगों ने सरेंडर कर दिया है. अभी यह ठंड और सताने वाली है. दिल्ली 18 जनवरी यानी आज सुबह की शुरुआत शीतलहर से हुई.

दिल्ली में शीतलहर के साथ गलन बढ़ी हुई है. वही पाला भी पड़ रहा है. बसंत कुंज इलाके में बर्फ की तरह पेड़ों की पत्तियों और झाड़ियों पर सफेद परत दिखाई दी. बात जब तक हुई तो दिल्ली के लोधी रोड इलाके में आज बुधवार 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कल से तापमान में वेस्टर्न डिस्टबेट मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है. इसके साथ धीमी बारिश भी हो सकती है. दिल्ली को ठंड और कोहरे के बाद अगले कुछ दिन में बारिश की मार भी झेलनी पड़ेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button