India नाम बदलकर हुआ Bharat? तो क्या “डॉट इन” वेबसाइट हो जाएंगी बंद! जानें पूरी डिटेल
ऐसी खबरें हैं कि India का नाम बदलकर Bharat कर दिया जाएगा। इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। साथ ही G20 डिनर के इन्वाइट में “प्रेसिडेंट ऑफ भारत” का जिक्र किया गया है। ऐसे में India का नाम बदलकर भारत रखने की खबरों को बल मिल रहा है। हालांकि सवाल उठता है कि आखिर इंडिया का नाम बदलकर भारत होता है, तो इससे टेक वर्ल्ड पर क्या असर होगा?
बदलेगा इंडिया का नाम

तो बता दें कि मौजूदा वक्त में सभी इंडियन वेबसाइट की पहचान ही India के तौर पर होती है। दुनियाभर में जितनी भी वेबसाइट .In डोमेन से रजिस्टर्ड हैं। उनकी पहचान इंडिया नाम से होती है। मतलब इंडिया “डॉट इन” सभी भारतीय वेबसाइट की आइडेंडिटी है। ऐसे में अगर इंडिया का नाम बदलकर भारत होता है, तो वेबसाइट की पहचान में दिक्कत हो सकती है।
इंडिया Vs भारत

आगे बढ़ने से पहले बता दें कि भारतीय संविधान में भारत और इंडिया दोनों का इस्तेमाल किया गया है। यही वजह है कि शायद सभी भारतीय भी अंग्रेजी में इंडिया और हिंदी में भारत शब्द का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर संविधान में बदलाव करके इंडिया को भारत कर दिया जाता है, तो अंग्रेजी और हिंदी दोनों में भारत का इस्तेमाल किया जाएगा।



