BiharCrime

भागलपुर में बम बनाते समय विस्फोट, 12 की मौत, चार मकान जमींदोज, 12 घंटे बाद भी मलबे में कई लोग दबे; रेस्क्यू जारी

बिहार के भागलपुर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है। शहर के काजवली चक इलाके में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे बम फटने से चार घर ढह गए। इनके मलबे में लोग अब भी फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। सुबह पौने 12 बजे तक 12 शव निकाले गए हैं। विस्फोट में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है। पुलिस को मलबे से 5 किलो बारूद और काफी संख्या में लोहे की कीलें मिली हैं। इस वजह से पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी जांच कर रही है। कुछ ही दिनों पहले IB ने भी भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था। घटना पर पीएम मोदी ने भी शोक जताते हुए ट्वीट किया। और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की।

विस्फोट से करीब 5 किलोमीटर का इलाका दहल उठा। दस हजार परिवार पूरी रात दहशत में गुजारी। भागलपुर एसएसपी बाबूराम ने कहा कि यहां तीन लोग पटाखा बनाने का काम करते थे। इसी में अचानक विस्फोट होने से आसपास के चार मकान गिरने और मलबे में लोगों के दबने से मौतें हुई हैं। कुछ लोगों ने बताया है कि लीलावती देवी के मकान में विस्फोट हुआ है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। पूरी रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि विस्फोटक किस तरह का था।

तेजी से हटाया जा रहा मलबा
घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। जमींदोज हुए मकानों के मलबे को हटाने का काम चल रहा है। विस्फोट के दौरान मौजूद पड़ोसी निर्मल साह उर्फ लड्डू ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर घर में सो रहे थे। वह भी घर के बाहर बैठे थे तभी तेज धमाका हुआ।

ई-रिक्शे से कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया
धमाका होने के बाद घर में जैसे ही लोग देखने के लिए अंदर घुसे घर गिरना शुरू हो गया। परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब चुके थे। घटनास्थल पर बहुत धुंआ हो जाने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। किसी तरह कुछ लोगों को ई-रिक्शे से ले जाकर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है।

काजवली चक में बम ब्लास्ट से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। किसी की छत गिर गई है। किसी की खिड़की में लगा शीशा टूट गया है। वहीं, स्थानीय रमेश कुमार ने बताया कि इतनी जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ कि पहले कभी भी इतनी जोर से आवाज नहीं हुआ था। ब्लास्ट होने के बाद सड़कों पर पूरी तरह से बारूद का धुआं भर गया।

क्या बोले DIG
स्थानीय लोगों के मुताबिक शब-ए-बारात के लिए घर में बम बनाया जा रहा था, जिसको लेकर ये ब्लास्ट हुआ है। घायल निर्मल ने भी इसकी पुष्टि की है। DIG सुजीत कुमार का कहना है कि FSL की टीम जांच कर रही है इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह किस तरह का विस्फोट था।

बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंची
SSP बाबूराम ने रात की घटना पर अपडेट किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 5 लोगों की डेड बॉडी मिल चुकी है। घटना में घायल 11 लोगों का इलाज जारी है। घटना का कारण सम्भवतः पटाखा मटेरिल में विस्फोट है। अभी तक जो जानकारी मिली है कि पीड़ित परिवारों में से एक परिवार पटाखा बनाने का काम करता था। जिसके घर मे पहले भी विस्फोट की घटना हो चुकी है। उसी के घर मे विस्फोटक पदार्थ में विस्फोट हुआ प्रतीत होता है। बम डिस्पोजल टीम और FSL की टीम के निरीक्षण के बाद स्थिति कुछ ओर स्पष्ट हो सकेगी।

Source : Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button